184 किलो डोडा-पोस्त समेत 55 लाख के नशे के जखीरे को बीकानेर पुलिस ने लगाई ‘आग’
बीकानेर. बीकानेर पुलिस ने जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज 46 मामलों में जब्त किए गए करीब 55 लाख 18 हजार 75 रुपए मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया। यह कार्रवाई पुलिस की ओर से गठित ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी
पुलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र, सेवा और सुरक्षा के लिए जताया आभार
बीकानेर. रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर वन्देमातरम मातृशक्ति टीम की ओर से विशेष ‘रक्षा सूत्र कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। टीम की महिलाओं ने पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके प्रति सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।
बीकानेर पुलिस में बड़ा फेरबदल, पांच थानाधिकारियों के तबादले, गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर को मिले नए थानाधिकारी
बीकानेर. बीकानेर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने पांच पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में गंगाशहर, सदर और लूणकरणसर थाने के थानाधिकारी बदले गए हैं। वहीं अधिकारियों को साइबर थाना और जिला
जिस ट्रेन में चुराया लैपटॉप, फिर उसी में दोबारा चढ़ा चोर, 500 CCTV खंगाल पुलिस ने चलती ट्रेन से दबोचा
बीकानेर. ट्रेन में सफर के दौरान यात्री का लैपटॉप बैग चोरी करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जम्मूतवी एक्सप्रेस में हुई चोरी की वारदात के आरोपी राजू को पुलिस ने लूणकरनसर और बीकानेर के बीच चलती ट्रेन से पकड़
आचार संहिता से ठीक पहले तबादलों की बाढ़, 21 RAS बदले, पुलिस-जल और ऊर्जा विभाग में भी जंबो लिस्ट हुई जारी
जयपुर. राजस्थान में शहरी निकाय चुनाव की आचार संहिता लागू होने से ठीक पहले तबादलों का दौर तेज रहा। राज्य सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 21 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले किए। इसके साथ ही पुलिस,
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3,330 नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर. नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3,330 नशीली टैबलेट के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बाइक भी जब्त की है।
बीकानेर में किसान-मजदूरों का ‘जेल भरो’ आंदोलन, पुलिस की गाड़ी के आगे बैठे प्रदर्शनकारी
बीकानेर. भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ के अवसर पर सोमवार को बीकानेर में अखिल भारतीय किसान सभा (AIKS), अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन (AIAWU) और सीटू (CITU) के नेतृत्व में किसान-मजदूरों ने ‘जेल भरो’ आंदोलन किया। बड़ी संख्या में किसान और
बीकानेर में स्पा एंड सैलून जोन पर पुलिस की रेड, 5 युवतियां और 2 युवक दस्तयाब
बीकानेर. शहर में पुलिस ने स्पा एंड सैलून जोन पर बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई कोटगेट थाना की ओर से की गई है। इस दौरान पांच युवतियों और दो युवकों को दस्तयाब किया है। थानाधिकारी विक्रम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस
थानाधिकारी विकास विश्नोई की टीम का बड़ा एक्शन, अफीम तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर. रेंज आईजी ओमप्रकाश और पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत नाल थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने
स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए आई 10 किलो हेरोइन और हथियारों की खेप जब्त
बीकानेर. स्वतंत्रता दिवस से पहले बीकानेर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स सिंडिकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई 10 किलो ‘999 मार्का’ अफगान हेरोइन और अत्याधुनिक हथियारों की खेप को जब्त कर लिया। ऑपरेशन SHOCKWAVE के तहत

