वार्ड 73 में भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार, कृपाशंकर सिंह ने दीपक पारीक के समर्थन में मांगे वोट
Bikaner News Politics

वार्ड 73 में भाजपा ने भरी चुनावी हुंकार, कृपाशंकर सिंह ने दीपक पारीक के समर्थन में मांगे वोट

Sep 4, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव के प्रचार अभियान के तहत वार्ड संख्या 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में मुख्य चुनाव कार्यालय में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता कृपाशंकर सिंह मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और वार्डवासी मौजूद रहे।

 

 

जनसभा को संबोधित करते हुए कृपाशंकर सिंह ने कहा कि वार्ड 73 के विकास और स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को मजबूत जनसमर्थन देना आवश्यक है। उन्होंने वार्डवासियों से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

 

 

 

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वर्षों तक जनता से अनेक वादे किए, लेकिन जमीनी स्तर पर विकास कार्य अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं और वार्डवासियों को ‘कांग्रेस मुक्त बीकानेर’ का संकल्प दिलाते हुए भाजपा के पक्ष में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।

 

 

 

‘वार्ड मित्र पोर्टल’ से घर बैठे दर्ज होगी समस्या

भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक ने कहा कि वार्ड संख्या 73 को बेहतर सुविधाओं वाला आदर्श वार्ड बनाना उनका प्रमुख संकल्प है। साफ-सफाई, सड़क, नाली और स्ट्रीट लाइट सहित जैसी मूलभूत समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाएगी।

 

 

 

उन्होंने घोषणा की कि वार्डवासियों की समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि और संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए ‘वार्ड मित्र पोर्टल’ बनाया जाएगा। इसके माध्यम से लोग घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों की नियमित निगरानी की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर में कार्यालय की टीम संबंधित वार्डवासी के घर पहुंचकर समस्या के समाधान की कार्रवाई करेगी।