बबलू पीर ने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को दिया समर्थन, बोले—दीपक हमारे भाई, पूरी मजबूती से साथ खड़े हैं
बीकानेर. नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 73 से भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक को बबलू पीर ने समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दीपक पारीक और उनके परिवार से उनके लंबे समय से पारिवारिक संबंध हैं। दीपक उनके भाई की तरह हैं और चुनाव में वे पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हैं।
बबलू पीर ने कहा कि क्षेत्र में वर्षों से सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की परंपरा चली आ रही है। मोहल्ले में किसी भी जाति-बिरादरी के परिवार में बच्चे का जन्म होने पर परिजन उसे दरगाह पर धोक लगवाने और आशीर्वाद दिलाने के लिए लेकर आते हैं। यह परंपरा क्षेत्र की एकता और सद्भाव की मिसाल है।
सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो को लेकर उन्होंने कहा कि वीडियो को काट-छांटकर प्रस्तुत किया गया है। मूल वीडियो देखने पर वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि अनिल कुमार पुरोहित और उनके साथियों से भी उनके पारिवारिक एवं भाईचारे के संबंध हैं। उन्होंने किसी पार्टी अथवा व्यक्ति के बारे में कोई आपत्तिजनक बात नहीं कही है।
बबलू पीर ने कहा, “सभी मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए हमने भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक के समर्थन में खड़े होने का निर्णय लिया है। दीपक हमारे भाई हैं। हम उन्हें वोट देंगे और वार्डवासियों से भी उनके पक्ष में मतदान करने की अपील करते हैं।”
उन्होंने वार्डवासियों से दीपक पारीक को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करते हुए कहा कि वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय एवं मजबूत नेतृत्व जरूरी है।
इस दौरान समर्थकों ने “दीपक तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं” और “कौन करेगा वार्ड का काम—दीपक पारीक करेगा काम” के नारे लगाए।

