शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हदा गांव पहुंचे, पूर्व प्रधान के निधन पर जताया शोक
बीकानेर. शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी हदा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व प्रधान स्वर्गीय रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।
विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने दिवंगत रूघनाथ सिंह भाटी के निधन पर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिवार को इस कठिन समय में धैर्य रखने का संबल दिया। उनके हदा गांव पहुंचने पर स्थानीय लोगों और परिजनों ने उनसे मुलाकात की।
पूर्व प्रधान रूघनाथ सिंह भाटी के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। इस दौरान दिवंगत को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनकी स्मृति को नमन किया गया।

