बीकानेर में कल युवाओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया, तैयारियों को लेकर बैठक
Bikaner News Politics

बीकानेर में कल युवाओं से संवाद करेंगे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया, तैयारियों को लेकर बैठक

Oct 21, 2026

बीकानेर. भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान प्रभारी संजय भाटिया गुरुवार, 22 अक्टूबर को बीकानेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा शहर जिला बीकानेर की ओर से आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को भाजपा शहर जिला बीकानेर की बैठक आयोजित की गई।

 

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में हुई बैठक में युवा संवाद कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और आयोजन को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गई। बैठक में युवाओं की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

 

 

कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारियां

बैठक में जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संजय भाटिया के बीकानेर दौरे के दौरान आयोजित होने वाला युवा संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण है। इसे सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तैयारियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

 

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं ने सामूहिक प्रयासों से आयोजन को सफल और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

 

 

ये रहे मौजूद

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि बैठक में जिला महामंत्री कौशल शर्मा, श्याम सिंह हाड़ला, उपमहापौर पंकज गहलोत, तरुण स्वामी, सोहन लाल, विनोद करोल, अंकित तंवर, गजेंद्र सिंह भाटी, निशांत गौड़, मंजुषा भास्कर, ताराचंद गहलोत और पुखराज स्वामी सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

;