बीकानेर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, वार्ड 28 से पुष्पा देवी ने भरा पहला पर्चा, पूर्व मंत्री के भतीजे ने भी जताई दावेदारी
Bikaner News Politics

बीकानेर में नामांकन प्रक्रिया शुरू, वार्ड 28 से पुष्पा देवी ने भरा पहला पर्चा, पूर्व मंत्री के भतीजे ने भी जताई दावेदारी

Aug 27, 2026

 

बीकानेर. नगर निगम चुनाव-2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार से शुरू हो गई। प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही वार्ड संख्या 28 से पुष्पा देवी पत्नी शांतिलाल सेठिया ने पहला नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने बीकानेर विकास प्राधिकरण कार्यालय में सहायक आयुक्त कुणाल राहड़ को अपना नामांकन सौंपा।

 

 

 

पुष्पा देवी ने वार्ड संख्या 28 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ समर्थक और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। हालांकि कांग्रेस की ओर से प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची जारी होना अभी बाकी है।

 

 

 

इधर, पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे और कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष जनार्दन कल्ला के पुत्र महेंद्र कल्ला ने भी चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। महेंद्र कल्ला ने वार्ड संख्या 73 से कांग्रेस टिकट के लिए आवेदन कर अपनी दावेदारी पेश की है।

 

 

नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही नगर निगम के सभी 80 वार्डों में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। भाजपा और कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के दावेदार टिकट हासिल करने के लिए सक्रिय नजर आ रहे हैं। आगामी दिनों में नामांकन दाखिल करने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है।