नामांकन के दौरान गले मिले प्रतिद्वंद्वी अनिल कल्ला और दीपक पारीक, बोले—हम तो पड़ोसी हैं, मनभेद नहीं
Bikaner News Politics

नामांकन के दौरान गले मिले प्रतिद्वंद्वी अनिल कल्ला और दीपक पारीक, बोले—हम तो पड़ोसी हैं, मनभेद नहीं

Aug 31, 2026

बीकानेर. नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन राजनीतिक सरगर्मियों के बीच सौहार्द की खूबसूरत तस्वीर भी देखने को मिली। वार्ड संख्या 73 से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कल्ला और भाजपा प्रत्याशी दीपक पारीक नामांकन के दौरान आमने-सामने हुए तो दोनों ने गर्मजोशी से एक-दूसरे को गले लगाया।

 

 

 

इस दौरान अनिल कल्ला ने दीपक पारीक से कहा कि पत्रकारों ने उनसे चुनावी मुकाबले को लेकर सवाल किया था। जवाब में उन्होंने कहा था कि दीपक पारीक उनके पड़ोसी हैं। दोनों प्रत्याशियों ने बातचीत के दौरान स्पष्ट किया कि चुनाव में वैचारिक मतभेद और प्रतिस्पर्धा हो सकती है, लेकिन उनके बीच किसी प्रकार का मनभेद नहीं है।

 

 

 

दोनों प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों को सहज अंदाज में मिलते और बातचीत करते देख आसपास मौजूद लोग भी मुस्कुरा उठे। उनकी बातचीत के दौरान कई लोग ठहाके लगाते नजर आए। चुनावी तनाव और आरोप-प्रत्यारोप के माहौल के बीच यह दृश्य राजनीतिक सौहार्द और स्वस्थ लोकतांत्रिक प्रतिस्पर्धा का संदेश देता दिखाई दिया।