राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगे एग्जाम
Bikaner News

राजस्थान में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव, अब 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक होंगे एग्जाम

Oct 15, 2026

 

बीकानेर. राजस्थान में पंचायतीराज चुनावों के चलते स्कूलों में होने वाली अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर के निदेशक कार्यालय की ओर से इस संबंध में संशोधित आदेश जारी किया गया है।

 

 

जारी आदेश के अनुसार, शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं का आयोजन पहले 15 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2026 तक प्रस्तावित था। लेकिन पंचायतीराज चुनावों के कारण परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। अब अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 25 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक आयोजित होंगी।

 

 

आदेश में अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं के साथ सीबीए दक्षता आधारित आकलन प्रथम (SA-2) को भी शामिल किया गया है। शिक्षा विभाग ने संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 

 

निदेशक माध्यमिक शिक्षा राजस्थान, बीकानेर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि शिविरा पंचांग सत्र 2026-27 की शेष गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी।

 

 

इस बदलाव के बाद विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। वहीं, विद्यालयों को भी संशोधित समय-सारणी के अनुसार परीक्षा संबंधी व्यवस्थाएं करनी होंगी।

;