भाजपा ने 80 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए, टिकट मिलते ही चुनावी हलचल तेज
Bikaner News Politics

भाजपा ने 80 वार्डों में अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए, टिकट मिलते ही चुनावी हलचल तेज

Aug 31, 2026

बीकानेर. नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने पत्ते खोलते हुए सभी 80 वार्डों के लिए पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार जारी सूची की घोषणा भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की। प्रत्याशियों के नाम सामने आते ही शहर में चुनावी हलचल तेज हो गई है।

 

 

 

भाजपा ने टिकट वितरण में सामान्य, अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों के साथ महिला आरक्षण का भी ध्यान रखा है। सूची में पार्टी के पुराने और सक्रिय कार्यकर्ताओं के अलावा कई नए चेहरों को भी चुनाव मैदान में उतारा गया है।

 

 

यह है प्रत्याशियों की सूची

पार्टी ने वार्ड संख्या एक से मंजू देवी, दो से दीपक व्यास, तीन से शिव गहलोत, चार से नीतू तेजी, पांच से हंसा देवी, छह से संदीप गहलोत, सात से राधिका सोंखल, आठ से भगवान सिंह, नौ से विनोद कुमार धवल, दस से गिर्राज चारण, 11 से नरेंद्र सिंह राठौड़, 12 से हिमांशु शर्मा, 13 से सुरेंद्र सिंह, 14 से सुशीला राजपुरोहित, 15 से शंकर सिंह, 16 से महेंद्र कुमार मेघवाल, 17 से संतोष देवी शर्मा, 18 से टेकचंद गहलोत और वार्ड 19 से आशा देवी को प्रत्याशी बनाया है।

 

 

 

इसी प्रकार वार्ड 20 से चित्रा, 21 से माणक सैन, 22 से मुकेश कुमार ओझा, 23 से शांति देवी, 24 से मुरली पंवार, 25 से दीपक जाजड़ा, 26 से रामदयाल पंचारिया, 27 से शिवचंद पडिहार नाई, 28 से मधु देवी सुराणा, 29 से भंवरलाल साहू, 30 से भंवरलाल कुम्हार, 31 से पुनीत कुमार शर्मा, 32 से भूपेंद्र शर्मा, 33 से सिवरी देवी, 34 से अनिरुद्ध कुमार चौधरी, 35 से भंवर सिंह भाटी, 36 से अनुराधा चौधरी, 37 से श्याम सिंह हाडला, 38 से अशोक प्रजापत, 39 से

कुलदीप चौधरी और वार्ड 40 से कविता बिश्नोई को टिकट दिया गया है।

 

 

 

वार्ड 41 से मोहम्मद फारूख चौहान, 42 से जगदीश कंवर, 43 से प्रकाश व्यास, 44 से दीनदयाल स्वामी, 45 से महेंद्र कुमार वाल्मीकि, 46 से शशिकांत गहलोत, 47 से सरिता नाहटा, 48 से भरत चांगरा ‘ज्योति’, 49 से पूनम पंवार, 50 से जमनालाल गजरा, 51 से पंकज गहलोत, 52 से उम्मेद सिंह राजपुरोहित, 53 से असमा नाज, 54 से उमाशंकर सोलंकी, 55 से आशकरण ओझा, 56 से कमला देवी चांडक, 57 से अन्नपूर्णा व्यास, 58 से सतीश कुमार किराड़ू, 59 से अर्पणा आचार्य और वार्ड 60 से किशोर आचार्य को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

 

 

 

इसके अलावा वार्ड 61 से गिरिराज जोशी, 62 से गोपाल अग्रवाल, 63 से किशनलाल चौधरी, 64 से मुकेश बन, 65 से सुमन कंवर, 66 से मोहिनी देवी मोदी, 67 से हेमेंद्र भाटी, 68 से शंकरलाल तंवर, 69 से लीला गहलोत, 70 से विक्रम सिंह राजपुरोहित, 71 से जगदीश सोलंकी, 72 से सुमन जोशी, 73 से दीपक पारीक, 74 से जसोदा देवी ओझा, 75 से विशाल गोलछा, 76 से विशाल सोनी, 77 से ताराचंद मेघवाल, 78 से शबनम बानो, 79 से किरण जोशी तथा वार्ड 80 से मोहम्मद जियाऊल हक को प्रत्याशी बनाया गया है।

 

 

 

सूची जारी होने के बाद टिकट पाने वाले प्रत्याशियों के समर्थकों ने प्रचार की तैयारियां तेज कर दी हैं। वहीं, टिकट की उम्मीद लगाए बैठे कई अन्य दावेदारों और उनके समर्थकों की आगामी रणनीति पर भी राजनीतिक हलकों की नजर रहेगी। भाजपा अब वार्ड स्तर पर बैठकों, जनसंपर्क और घर-घर प्रचार अभियान के माध्यम से चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।