चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी पर ACB का शिकंजा, देशनोक पालिका से रिकॉर्ड जब्त
Bikaner News Politics

चुनाव के बीच कांग्रेस प्रत्याशी पर ACB का शिकंजा, देशनोक पालिका से रिकॉर्ड जब्त

Sep 3, 2026

 

बीकानेर. नगर निकाय चुनाव के बीच देशनोक से बड़ी खबर सामने आई है। देशनोक नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष एवं वार्ड संख्या 6 से कांग्रेस प्रत्याशी ओमप्रकाश मून्धड़ा सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने कार्रवाई तेज कर दी है।

 

 

ACB के पुलिस उपाधीक्षक इंद्र कुमार के नेतृत्व में टीम देशनोक नगर पालिका कार्यालय पहुंची। टीम ने प्रकरण से संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में लेने के साथ पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ शुरू की है। जब्त रिकॉर्ड की जांच के आधार पर प्रकरण में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

ACB के अनुसार, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश मून्धड़ा पर अपने पद का कथित दुरुपयोग करते हुए स्वयं के हस्ताक्षर से अपने ही नाम पट्टे जारी करने का आरोप है। मामले में मून्धड़ा सहित अन्य लोगों के खिलाफ एक दिन पहले ही प्रकरण दर्ज किया गया था। इसके बाद अब रिकॉर्ड जब्ती और पूछताछ की कार्रवाई की गई है।

 

 

यह कार्रवाई नगर निकाय चुनाव के बीच होने से देशनोक की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। ओमप्रकाश मून्धड़ा वर्तमान चुनाव में नगर पालिका के वार्ड संख्या 6 से कांग्रेस प्रत्याशी हैं। हालांकि मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।