निकाय चुनाव में प्रत्याशी अब ‘चप्पलें’ और ‘हरी मिर्च’ के नाम पर मांगेगा वोट
बीकानेर. नगर निगम चुनाव के लिए शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए। इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों को मिले कुछ चुनाव चिन्ह मतदाताओं का ध्यान खींच रहे हैं। इनमें ‘चप्पलें’ और ‘हरी मिर्च’ जैसे रोचक चुनाव चिन्ह शामिल हैं।
नगर निगम के 80 वार्डों में चार प्रत्याशियों को ‘चप्पलें’ चुनाव चिन्ह मिला है। वहीं, दो प्रत्याशी ‘हरी मिर्च’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे हैं। अब ये प्रत्याशी अपने-अपने वार्डों में इन्हीं चिन्हों के नाम पर मतदाताओं से समर्थन मांगेंगे।
‘चप्पलें’ चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशी
वार्ड संख्या 2 से गिरधारी लाल सुथार
वार्ड संख्या 3 से राधेश्याम
वार्ड संख्या 41 से मोहम्मद असलम पठान
वार्ड संख्या 80 से बुनियाद हुसैन
‘हरी मिर्च’ चुनाव चिन्ह वाले प्रत्याशी
वार्ड संख्या 10 से राजकुमार
वार्ड संख्या 61 से अब्दुल करीम
चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रत्याशियों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। आने वाले दिनों में बीकानेर की गलियों में ‘चप्पलें’ और ‘हरी मिर्च’ के नाम पर वोट मांगते प्रत्याशी दिखाई देंगे।

