हीरालाल मॉल के पीछे धधकी आग, पांच दमकलों ने पाया काबू, टला बड़ा हादसा
बीकानेर. शहर के व्यस्त स्टेशन रोड स्थित हीरालाल मॉल एवं रेस्टोरेंट के पिछले हिस्से में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं।
आग पर काबू पाने के लिए पांच दमकल गाड़ियां लगाई गईं। दमकलकर्मियों ने मशक्कत के बाद आग को नियंत्रित कर लिया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ी दुर्घटना टल गई। घटना के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच कर रही है। घटना में हुए नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है।

