दीपावली से पहले चमकेंगे राजस्थान के सरकारी स्कूल, 22 अक्टूबर से शुरू होगा सौंदर्याकरण अभियान
बीकानेर. दीपावली के त्योहार से पहले राजस्थान के सभी राजकीय विद्यालयों को साफ-सुथरा, आकर्षक और रोशनी से जगमग बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से ‘विद्यालय सौंदर्याकरण एवं दीपोत्सव-2026’ अभियान चलाया जाएगा। अभियान 22 अक्टूबर से

