सुरेंद्र कुमार व्यास बने जिला संयोजक

बीकानेर. अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश तड़वी द्वारा राष्ट्रीय संयोजक सतीश चौबे की एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री सुधाकर द्विवेदी की अनुशंसा पर मातृ शक्ति विंग की राष्ट्रीय सह संयोजक सुधा आचार्य द्वारा प्रस्तावित नाम सुरेंद्र कुमार व्यास को अखिल भारतीय मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ राजस्थान बीकानेर का जिला संयोजक मनोनीत किया है।
राष्ट्रीय पदाधिकारी सुधा आचार्य ने सुरेंद्र व्यास को अखिल भारतीय नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ द्वारा बीकानेर का जिला संयोजक का दायित्व प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। सुरेंद्र जी व्यास को 15 दिन में बीकानेर जिले की कार्यकारिणी का निर्माण कर मां नर्मदा परिक्रमा सेवा संघ की रीति नीति को समाज में प्रचारित और प्रसारित कर सनातन सलिला को संपुष्ट करने में सक्रिय सहयोग प्रदान करेंगे।

