प्रधानमंत्री फसल बीमा की बकाया क्लेम व अतिवृष्टि के कारण जिलेभर में हुए किसानों की खराब फसलों का मुआवजा दिया जाए-डाॅ. राजेन्द्र मूण्ड
Bikaner News Politics

प्रधानमंत्री फसल बीमा की बकाया क्लेम व अतिवृष्टि के कारण जिलेभर में हुए किसानों की खराब फसलों का मुआवजा दिया जाए-डाॅ. राजेन्द्र मूण्ड

Oct 28, 2025
बीकानेर. बीकानेर जिले में किसानों की बढ़ती समस्याओं को लेकर विधानसभा क्षेत्र लूनकरणसर के प्रत्याशी व प्रदेश महासचिव डाॅ. राजेन्द्र मूण्ड व देहात कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के संयुक्त नेतृत्व में जिला कलेक्ट्रेट पर एक दिवसीय सांकेतिक धरना दिया गया।
इससे पूर्व उपखण्ड अधिकारी लूणकरणसर को इन्हीं समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था, जिसमें 3 दिवस का समय दिया गया था। परन्तु प्रशासनिक की ओर से कोई जवाब नहीं आने पर जिला मुख्यालय पर धरना देना प्रस्तावित था। चुकि सम्पूर्ण जिले के किसानों की समस्याएँ समानान्तर होने के कारण जिला कांग्रेस कमेटी देहात बीकानेर ने भी इसी के साथ धरने में शामिल हुए।
सम्पूर्ण जिले से सैकड़ों किसानों ने इस धरने में भाग लिया। इसके बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर बीकानेर को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में किसानों से जुड़े 13 प्रमुख मुद्दे उठाए गए। ज्ञापन में कांग्रेस ने आरोप लगाया कि मूंगफली की सरकारी खरीद में भाजपा नेताओं, पटवारियों और सहकारिता विभाग के अधिकारियों द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, जिसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्यवाही की जाए। साथ ही गिरदावरी में हुई गड़बड़ियों एवं भ्रष्टाचार की पुनः जांच कर और किसानों की गिरदावरी दोबारा करवाने की मांग की गई।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लूणकरणसर में मूंगफली के केवल 2618 और मूंग के 128 टोकन जारी किए गए हैं, जो किसानों की कुल उपज के मुकाबले बहुत कम हैं। उन्होंने मांग की हैं कि बीकानेर जिले की सभी तहसीलों लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत और खाजुवाला में कम से कम 25 हजार अतिरिक्त टोकन जारी कर किसानों की मूंग और मूंगफली की फसलों की सरकारी खरीद सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही ज्ञापन में डीएपी व यूरिया खाद की पर्याप्त उपलब्धता निश्चित करने, अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों का मुआवजा, फसल बीमा की बकाया राशि का त्वरित भुगतान, तथा लूणकरणसर में नरमे की सरकारी खरीद के लिए सीसीआई केंद्र स्थापित करने की मांगें भी की गईं हैं।
डाॅ. राजेन्द्र मूण्ड व जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कहा कि राज्य सरकार व जिला प्रसाशन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही है। अगर इन मांगों पर आगामी सात दिवस में कार्रवाई नहीं हुई तो कांग्रेस पार्टी जिलेभर के किसानों को साथ लेकर जिला मुख्यालय पर विशाल आंदोलन व उग्र प्रदर्शन करेगी।
यह रही मांगे
1. मूंगफली की सरकारी खरीद में हुऐ भ्रष्टाचार में लिप्त भाजपा नेता, पटवारी व सहाकारिता विभाग के अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही हों।
2. गिरदावरी में हुऐ भ्रष्टाचार की जाँच करके किसानों की गिरदावरी पुनः करवाई जावे।
3. बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र में मूंग, मूंगफली, की सरकारी खरीद हेतु राजस्थान राज्य सरकार द्वारा मूंगफली के लूनकरणसर में 2618 व मूंग के 128 टोकन जारी किये हैं जो की बहुत कम हैं। सम्पूर्ण जिले के लूनकरणसर, श्रीडूंगरगढ़, नोखा, कोलायत व खाजुवाला में टोकन की संख्या बढ़ाई जाये।
4. मूंगफली, मोठ, मूंग, गवार व अन्य फसलों के भाव में बाजार मुल्य अैर समर्थन मुल्य में 2500 से 3000 रूपये का अन्तर है। अतः बाजार मुल्य को नियंत्रित किया जाए जिससे किसानो को फायदा हो सके।
5. किसानों को डीएपी, यूरिया खाद के वर्तमान में 5 कट्टे मिल रहे हैं जो कि बहुत कम है। अतः किसानों को 20 से 50 कट्टे उपलब्ध कराने व समय पर पूर्ण उपलब्धि की व्यवस्था की जाए।
6. पिछले वर्षात के सीजन के समय अतिवृष्टि के कारण जिलेभर में किसानों की फसलें खराब हो गई थी, जिसके कारण किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ था। खराब हुई फसलों का मुआवजा दिया जाए।
7. जिले के नापासर, स्वरूपदेसर, जसरासर इत्यादि सरकारी खरीद केन्द्र बन्द पड़े हैं, जिन्हें पुनः शुरू किया जायें तथा प्रत्येक जीएसएस पर खरीद प्रक्रिया चालु की जाये।
8. इस बार किसानों के मूंग और मूंगफली की अच्छी पैदावार होने के बावजूद इतनी कम संख्या में सरकारी खरीद के टोकन जारी करना ऊँट के मुँह में जीरे के समान है। किसान की ऊपज का मूल्य दोगुना करने की बात कहने वाले आज सत्ता में होने के बावजूद किसानों की फसल को सरकारी खरीद पर नहीं लेना चाहते हैं। हमारी माँग है कि कम से कम 20 हजार अतिरिक्त टोकन लूनकरणसर सहित सभी तहसीलो में जारी कर किसान की मूंग, मूँगफली फसल की समर्थन मुल्य पर सरकारी खरीद सुनिश्चित करें ।
9. पिछले कई वर्षों से जिले के किसानों का केन्द्र सरकार द्वारा स्वीकृत फसल बीमा बकाया हैं। बकाया फसल बीमा की राशि किसानों को तुरन्त उपलब्ध करवाई जायें एवं वर्तमान में हुए फसलों के नुकसान का भी फसल बीमा क्लेम दिया जाए।
10. राजस्थान सरकार के सहकारिता विभाग द्वारा पिछले कई वर्षों से किसानों का बकाया मुआवजा शीघ्र दिलाया जायें तथा वर्तमान में अतिवृष्टि से हुए फसली नुकसान का भी मुआवजा शीघ्र दिलाया जायें।
11. लूनकरणसर में नरमे की सरकारी खरीद हेतु सीसीआई केंद्र स्थापित किये जाए।
12. कतरियासर जसनाथ जी मन्दिर में हुई चोरी के अभियुक्तों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाऐं।
13. पर्यावरण संघर्ष समिति के तत्वावधान में लम्बे समय से खेजड़ी कटाईं प्रतिबन्धित करने हेतु दिए जाने वाले धरना-प्रदर्शन पर संज्ञान लेकर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
जिला संगठन महामंत्री मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि इस अवसर पर जिल प्रमुख मोडाराम मेघवाल, शहर जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत, पीसीसी महासचिव गजेन्द्र सांखला, पीसीसी सचिव शिवलाल गोदारा, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष भंवर कूकणा, एनएसयू आई जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गोदारा, देहात महिला कांग्रेस अध्यक्ष शांति बेनिवाल, शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष शशिकला राठौड़, पीसीसी महासचिव महिला कांग्रेस नीरू चैधरी, सीवरी चैधरी, पीसीसी सदस्य विक्रम स्वामी, केदारमल कठातला, डीसीसी सचिव प्रीति मेघवाल, गुमानाराम जाखड़, अम्बाराम ईणखिया, शिवदान मेघवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष अजय गोदारा, ब्लाॅक अध्यक्ष लुम्बाराम मेघवाल, ब्लाॅक अध्यक्ष रामेश्वर गोदारा, ब्लाॅक अध्यक्ष रामनिवास तर्ड, ब्लाॅक अध्यक्ष श्रीराम भादू, हनुमान चैधरी, जितेन्द्र कस्वां, निरमा मेघवाल, हेतराम जाखड़, रामेश्वर लाल जाखड़, राजेन्द्र बापेऊ, सीताराम नायक, लेखराम भादू, रामचन्द्र भाम्भू, रामदेव मूण्ड, शफी खां, अशोक बुड़िया, हेमन्त सिंह यादव, विजय गोदारा, कन्हैयालाल जाखड़, अशोक मेघवाल, बंशी हुड्डा, लेखराम धतरवाल, तोलाराम गोदारा, रिछपाल सिगड़, रफीक मालावत, रामकिशन गोदारा, श्रवण रामावत, ब्लाॅक अध्यक्ष आनन्द सिंह सोढ़ा, सुमित कोचर, पार्षद नन्दू जावा आदि सहित अनेक किसान, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। मंचसंचालन महिपाल सारस्वत एवं अशोक मेघवाल ने किया।