जैसलमेर के मोहनगढ़ में हुई डबल मर्डर मिस्ट्री सुलझी, आरोपियों को गिरफ्तार कर बाजार में जुलूस निकाला

इसमें सेरूणा निवासी मदनलाल सारस्वत व मुनीम रेंवतराम हत्याकांड का मुख्य आरोपी सुखविंद्र सिंह उर्फ सुखा और अनमोलप्रीत सिंह को पुलिस ने रिमांड पर लिया, पुलिस ने लूटी गई 9 लाख 20 हजार 720 रुपए की नकदी आरोपियों से बरामद की है और पुलिस ने दोनों आरोपियों का मोहनगढ़ बाजार में जुलूस निकालकर खुलासा किया.
जैसलमेर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच टीम ने लगभग 1000 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली — जिनमें जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर, जोधपुर और फिरोजपुर (पंजाब) तक की फुटेज शामिल थी।
तकनीकी ट्रैकिंग और इनपुट के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पंजाब में छिपे हुए हैं।
टीम ने बिना देरी किए पंजाब पुलिस के सहयोग से गुप्त ऑपरेशन चलाया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सबूत और हथियार भी बरामद हुए हैं।
यह है मामला
करीब दस दिन पहले जैसलमेर के एक इलाके में दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी थी। शुरुआती जांच में व्यक्तिगत रंजिश और आपसी विवाद की बात सामने आई थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की और तकनीकी जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज का सहारा लिया।

