महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भू-स्थानिक मानचित्रण पर एक दिवसीय कार्यशाला
Bikaner News Motivation

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में भू-स्थानिक मानचित्रण पर एक दिवसीय कार्यशाला

Nov 11, 2025
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) एवं भूगोल विभाग की ओर से मंगलवार को विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी हॉल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यशाला का विषय था “भू-स्थानिक मानचित्रण, सर्वेक्षण एवं ड्रोन उड़ान प्रदर्शन” था.
कार्यशाला का संरक्षक कुलपति प्रो. मनोज दीक्षित ने कहा, विश्वविद्यालय का उद्देश्य छात्रों को नवीनतम तकनीकों से जोड़ना है। इस तरह के आयोजन भविष्य के भू-वैज्ञानिकों को सशक्त बनाएंगे। कार्यशाला मुख्य प्रशिक्षक के रूप में राजस्थान भू-स्थानिक निदेशालय, भारत सरकार के निदेशक रोहित अग्रवाल ने अपने विशेषज्ञ दल के साथ भाग लिया।
इस दौरान
तकनीकी सत्र: भू-स्थानिक मानचित्रण (GIS), आधुनिक सर्वेक्षण तकनीकें एवं ड्रोन आधारित डेटा संग्रह पर विस्तृत व्याख्यान।
प्रैक्टिकल प्रदर्शन: ड्रोन उड़ान का लाइव डेमो, जिसमें वास्तविक समय में मानचित्रण एवं डेटा विश्लेषण दिखाया गया।
कार्यक्रम की सफलता में भूगोल विभागाध्यक्षा डॉ. प्रगति सोबती, डॉ. धर्मेश हरवानी तथा भूगोल विभाग के समस्त फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय भूमिका एवं अथक प्रयास सराहनीय रहे। उनकी समन्वय क्षमता और तकनीकी सहयोग ने आयोजन को सुचारु रूप से संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
रोहित अग्रवाल ने कहा, “ड्रोन तकनीक एवं भू-स्थानिक डेटा अब कृषि, शहरी नियोजन, आपदा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण में क्रांतिकारी भूमिका निभा रहे हैं। यह कार्यशाला छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।”