बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से रेलवे ट्रैकमैन चलती ट्रेन से गिरा
Bikaner News

बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से रेलवे ट्रैकमैन चलती ट्रेन से गिरा

Dec 2, 2025
बीकानेर. बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से मंगलवार को रेलवे ट्रैकमैन चलती ट्रेन से गिर गया. जिससे ट्रैकमैन राकेश को गंभीर घायल हो गया. ट्रैकमैन को गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया. जहां ट्रैकमैन का इलाज चल रहा है.
जानकारी के अनुसार ट्रैकमैन का अचानक चक्कर आने से गिर गया. जिससे वह नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हुआ. घायल ट्रैकमैन को मोबाइल लोकेशन के आधार पर ढूंढ़कर देर रात चूरू के डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
खीलवता, महेंद्रगढ़, हरियाणा निवासी राकेश कुमार महेंद्रगढ़ रेलवे में ट्रैकमैन के पद पर कार्यरत है. वह अपने दो अन्य साथियों के साथ रेलवे का सामान लेने के लिए महेंद्रगढ़ से बीकानेर गया था. बीकानेर से सामान लेकर वह बीकानेर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन से वापस लौट रहा था.
रतनगढ़ में राकेश कुमार के दोनों साथी दूसरे डिब्बे में बैठ गए. ट्रेन जब रतनगढ़ से चूरू की ओर आ रही थी, तब जुहारपुरा और देपालसर के बीच राकेश कुमार को अचानक चक्कर आ गया और वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए. इस घटना का किसी को तुरंत पता नहीं चला.
ट्रेन के चूरू पहुंचने पर राकेश कुमार के साथियों ने उसे ट्रेन में नहीं पाया. उन्होंने तुरंत महेंद्रगढ़ रेलवे में अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दी. इसके बाद चूरू के अधिकारियों और रेलवे कर्मचारियों को भी घटना की जानकारी दी गई.