जहरीला दाना खाने से दर्जनों पक्षियों की हुई संदिग्ध की मौत
Bikaner News

जहरीला दाना खाने से दर्जनों पक्षियों की हुई संदिग्ध की मौत

Dec 18, 2025
बीकानेर. खाजूवाला के बॉर्डर के नजदीक सिसाडा में जहरीला दाना खाने से दर्जनों पक्षियों की मौत हो गई. एक साथ इतने जीवों की मौत से हड़कंप मच गया है. इनमें कई कबूतर, तितर और पालतू मुर्गियां शामिल हैं। ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही खाजूवाला पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची.
वन विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर किया मौका मुआयना किया. मौके पर मृत मिले दो दर्जन से अधिक जानवर व पक्षी, अनेकों कबूतर, तितर, पालतू मुर्गीयो की जहरीला दाना खाने से मौत हुई.
जीव रक्षा टीम के सदस्यों ने भी इस पूरे मामले पर आक्रोश जताया है. कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस व वन विभाग को लिखित में  शिकायत दी. ग्रामीणों का आरोप है कि किसी व्यक्ति ने जहरीला दाना छिड़कने का आरोप लगाया गया है.