नोखा में अज्ञात चोरों ने घर में दो लाख रूपए लेकर फरार, जेवरात को छुआ तक नहीं
Bikaner News

नोखा में अज्ञात चोरों ने घर में दो लाख रूपए लेकर फरार, जेवरात को छुआ तक नहीं

Dec 28, 2025
बीकानेर. बीकानेर के नोखा कस्बे में अज्ञात चोरों ने शनिवार रात को घर में चोरी की. जहां चोरों ने सिर्फ नगदी लेकर फरार हो गए तो वहीं चोरों ने जेवरात को छुआ तक नहीं है. ऐसे में  हैरानी की बात है कि चोरों ने जेवरात को न लेकर नगदी ले गए. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस अब चोरों की तलाश में लगी हुई है.
जानकारी के अनुसार नोखा के वार्ड नंबर 1 भगवान महावीर स्कूल के पास चोरों ने एक घर में चोरी की है. जहां चोरों ने दो लाख रुपए की नगदी ले गए जबकि चोरों ने वारदात के दौरान जेवरात को छुआ भी नहीं है. इसके बाद पीड़ित मुन्नीलाल सुथार ने पुलिस को  रिपोर्ट दी है.