ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Bikaner News

ट्रक और बाइक की हुई भिड़ंत, बाइक सवार की दर्दनाक मौत

Jan 24, 2026
बीकानेर. लूणकरणसर थाना क्षेत्र में हरियासर के पास शुक्रवार रात को ट्रक और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल बाइक सवार को प्राथमिक सहायता देते हुए अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कपूरीसर निवासी रामनिवास पूनिया के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही लूणकरणसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया तथा परिजनों को सूचना दी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और बाइक दोनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस के अनुसार हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा