फागणिया फुटबॉल मैच 28 को, पोस्टर का विमोचन हुआ
Bikaner News Dharm Karam

फागणिया फुटबॉल मैच 28 को, पोस्टर का विमोचन हुआ

Feb 25, 2026
बीकानेर. बीकानेर की मस्त होली का प्रतीक “फागणिया फुटबॉल” मैच 28 फरवरी को शाम 5 बजे धरणीधर मैदान बीकानेर में आयोजित किया जाएगा ।
समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि,  फागणिया फुटबॉल मैच के पोस्टर  का विमोचन बुधवार को पुलिस अधीक्षक, बीकानेर कावेंद्र सागर  ने किया।
इस अवसर पर उन्होंने फागणिया फुटबॉल को बीकानेर की शुद्ध होली को जीवित रखने का एक अनूठा प्रयास बताया,तथा उन्होंने बीकानेर वासियों को होली के त्यौहार की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
पोस्टर विमोचन के अवसर पर आयोजित समिति के सीताराम कच्छावा,गोपाल कृष्ण हर्ष, अशोक सोनी, बलदेव भादानी, गिरिराज पुरोहित जुगल किशोर जोशी  शशि मोहन  दरगड आदि उपस्थित थे।
फागणिया फुटबॉल मैच में भाग लेने की इच्छुक व्यक्ति कन्हैयालाल रंगा, सीताराम कच्छावा, गोपाल हर्ष, दुर्गा शंकर आचार्य, गिरिराज पुरोहित,अशोक सोनी, जुगल किशोर जोशी  से संपर्क कर सकते है।