लूणकरणसर में फाटक संख्या 126 रहेगा 24 घंटे बंद
Bikaner News

लूणकरणसर में फाटक संख्या 126 रहेगा 24 घंटे बंद

Feb 25, 2026

बीकानेर. सुगम एवं सुरक्षित रेल संचालन को ध्यान में रखते हुए बीकानेर रेल मंडल द्वारा बीकानेर–सूरतगढ़ रेलखंड पर स्थित फाटक संख्या 126 (लूणकरणसर) पर अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते यह फाटक 27 फरवरी 2026 को रात्रि 9:00 बजे से 28 फरवरी 2026 को रात्रि 9:00 बजे तक आमजन और वाहनों के आवागमन के लिए पूर्णत: बंद रहेगा।

 

 

रेलवे प्रशासन के अनुसार यह कार्य OHE मास्ट संख्या 244/13-14 के पास किया जाएगा। निर्धारित अवधि के दौरान किसी भी प्रकार का यातायात फाटक संख्या 126 से नहीं हो सकेगा। ऐसे में वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करना होगा।

 

 

वैकल्पिक व्यवस्था के तहत वाहन चालक OHE मास्ट 243/11-12 पर स्थित समपार फाटक संख्या 125 का उपयोग कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त इसी स्थान पर स्थित RUB संख्या 92B (रेल अंडर ब्रिज) से भी आवागमन किया जा सकता है।

 

 

रेलवे ने आमजन से अपील की है कि निर्धारित समयावधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का ही प्रयोग करें तथा रेलवे और प्रशासन द्वारा लगाए गए संकेतकों व दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या दुर्घटना से बचा जा सके।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि अनुरक्षण कार्य पूरा होने के बाद फाटक को पुनः सामान्य रूप से खोल दिया जाएगा।