कालू गांव में भीषण आग से बस गोदाम खाक, लाखों का नुकसान
Bikaner News

कालू गांव में भीषण आग से बस गोदाम खाक, लाखों का नुकसान

Apr 12, 2026

बीकानेर। क्षेत्र के कालू गांव में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जब बसों के गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग चाय बनाते समय गैस सिलेंडर से भड़की, जिसने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

 

 

देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया, जहां बसों से जुड़े टायर और अन्य सामान रखा हुआ था। आग की लपटों में सारा सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल राहत कार्य शुरू किया। पानी के टैंकरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।