भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले अर्जुनराम मेघवाल, “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़”
Bikaner News Politics

भाजपा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम में बोले अर्जुनराम मेघवाल, “कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़”

May 8, 2026

 

बीकानेर। भाजपा संभाग कार्यालय में गुरुवार को कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की उपस्थिति में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई तथा आगामी गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संगठन और जनसंपर्क से जुड़े विभिन्न सवाल रखे, जिनका मेघवाल ने विस्तार से जवाब देते हुए मार्गदर्शन किया

 

जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में मिली जीत पर केंद्रीय मंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर अर्जुनराम मेघवाल ने पारंपरिक बंगाली अंदाज में झालमुड़ी बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई तथा सभी को जीत की शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

अपने संबोधन में मेघवाल ने कहा कि भाजपा की यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम यह साबित करते हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और राष्ट्रवाद की राजनीति के साथ खड़ी है।

 

 

 

उन्होंने नारी वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और राजनीतिक भागीदारी देने का ऐतिहासिक कार्य किया गया है। भाजपा सरकार महिला सशक्तिकरण को केवल नारों तक सीमित नहीं रखती, बल्कि उसे धरातल पर लागू करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दलों द्वारा नारी वंदन अधिनियम का विरोध महिलाओं के अधिकारों और राजनीतिक प्रतिनिधित्व के हित में नहीं है।

 

 

 

मेघवाल ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है, जिसने विपरीत परिस्थितियों में भी संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों और जनसंपर्क अभियानों में पूरी ऊर्जा के साथ जुटने का आह्वान किया।

 

 

 

मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, सत्यप्रकाश आचार्य, विजय आचार्य, चंपालाल गैदर, महावीर सिंह चारण, संपत पारीक, नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री राजेंद्र पंवार, एडवोकेट कौशल शर्मा, मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोहन प्रजापत, सुनीता हटीला, झमकू देवी, तरुण स्वामी, विनोद करोल, रामचंद्र सोनी, गोपाल अग्रवाल, चंद्रप्रकाश गहलोत, चंद्रशेखर शर्मा, मंजुषा भास्कर, सुशील आचार्य, चोरूलाल सुथार, रघुवीर प्रजापत, राम कुमार व्यास, विनोद धवल, चंद्रमोहन जोशी, राजाराम सिंगड़ और सोहन चांवरिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।