35 उच्च प्राथमिक स्कूल अब बनेंगे उच्च माध्यमिक, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश
Bikaner News

35 उच्च प्राथमिक स्कूल अब बनेंगे उच्च माध्यमिक, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

Aug 6, 2026

बीकानेर. प्रदेश के 35 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को सीधे राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के रूप में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति जारी कर दी है। शिक्षा विभाग के निदेशक ललित कुमार ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जिसमें यह क्रमोनयन सत्र 2026-27 से प्रभावी होगा।

 

 

 

आदेश के अनुसार पहले वर्ष में कक्षा 9 और 10 एक साथ संचालित की जाएंगी, जबकि आगामी सत्रों में क्रमशः 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। सभी विद्यालयों को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत मान्यता प्राप्त करनी होगी।

 

 

 

 

क्रमोनयन के बाद विद्यालयों में कार्यरत प्रधानाध्यापक, वरिष्ठ अध्यापक एवं शिक्षक ग्रेड-III के समायोजन और पदस्थापन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही नवक्रमोन्नत विद्यालयों में कला संकाय प्रारंभ किया जाएगा तथा विद्यार्थियों की आवश्यकता के अनुसार तीन ऐच्छिक विषयों का चयन किया जाएगा।

 

 

 

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि नवसृजित व्याख्याता पदों के भरने तक अनिवार्य विषयों का अध्यापन वरिष्ठ अध्यापकों द्वारा कराया जाएगा। यह स्वीकृति वित्त विभाग की सहमति के बाद जारी की गई है।