खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, व्यापारियों ने किया स्वागत
Bikaner News Business

खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित, व्यापारियों ने किया स्वागत

May 24, 2026

बीकानेर. खजांची मार्केट वेलफेयर सोसायटी के वर्ष 2026-27 एवं 2027-28 कार्यकाल के लिए अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष पद हेतु चुनाव प्रक्रिया के तहत सोमवार को नामांकन दाखिल किए गए। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3 बजे तक नामांकन प्रपत्र जमा करने की अंतिम समय सीमा तय की गई थी।

 

 

निर्धारित समयावधि में अध्यक्ष पद के लिए शिव सिंह शेखावत, सचिव पद के लिए मनीष कामरा तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए योगेश पोपली ने अपने नामांकन प्रपत्र प्रस्तुत किए।

 

 

तीनों पदों के लिए अन्य किसी व्यापारी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किए जाने के कारण शिव सिंह शेखावत को अध्यक्ष, मनीष कामरा को सचिव और योगेश पोपली को कोषाध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

 

 

निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा के बाद खजांची मार्केट परिसर में व्यापारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान बाजार में उत्साह का माहौल देखने को मिला और व्यापारियों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

 

 

इस अवसर पर जुगल राठी सहित कई व्यापारी मौजूद रहे। स्वागत समारोह में राजीव अरोड़ा, छोटू बच्चावत, मुकेश देया, अशोक जी, शशिकांत स्वामी, अज्जू मोतिवाला, भजन लाल, मनीष फुलिया, नीलाभ गौड़, सुशील स्वामी, राजीव खत्री, ओम सोनी, चंदर, महेंद्र सहित बड़ी संख्या में व्यापारियों ने भाग लिया और नव निर्वाचित पदाधिकारियों को माला पहनाकर बधाई दी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने व्यापारियों का आभार जताते हुए कहा कि वे मार्केट के विकास, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और बेहतर व्यवस्थाओं के लिए मिलकर कार्य करेंगे।