बीकानेर में जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन
Bikaner News Politics

बीकानेर में जनकल्याणकारी योजनाओं की पुस्तिका का विमोचन

May 18, 2026

बीकानेर. बीकानेर पश्चिम विधानसभा के विधायक जेठानंद व्यास ने रविवार को सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं एवं आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी संबंधी पुस्तिका का विमोचन किया गया। यह पुस्तिका अखिल भारतीय पुष्टिकर सेवा परिषद शाखा बीकानेर के अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार व्यास द्वारा अपने माता-पिता स्वर्गीय पंडित मोहनलाल एवं आशा देवी व्यास की स्मृति में प्रकाशित करवाई गई है।

 

 

कार्यक्रम में विधायक जेठानंद व्यास ने पुस्तिका को आमजन के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए कहा कि वर्तमान समय में विभिन्न सरकारी योजनाओं और आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी लोगों तक सरल भाषा में पहुंचना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह पुस्तिका आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सहायक सिद्ध होगी तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने का सराहनीय प्रयास है।

 

 

 

इस अवसर पर स्वर्गीय पं. मोहनलाल आशा देवी व्यास सेवा संस्थान के पदाधिकारियों सहित समाज के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एडवोकेट मुकुंद व्यास, लक्ष्मीनारायण व्यास, इंद्र कुमार व्यास, सत्य नारायण व्यास, शिव रतन पुरोहित, अशोक रंगा, आनंद थानवी, मिथुन पुरोहित, प्रशांत आचार्य, संजय व्यास, विष्णु कांत व्यास, नव्य व्यास, किशोर आचार्य, महेश मूंधड़ा, हीरालाल व्यास सहित अन्य अतिथियों ने भाग लिया।

 

 

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की जानकारीपूर्ण पुस्तिकाएं समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।