थाने के सामने कार-बाइक की जोरदार भिड़ंत, डिवाइडर में जा घुसी कार
बीकानेर. शहर में सड़क हादसों का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार दोपहर व्यास कॉलोनी पुलिस थाने के सामने एक अल्टो कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार घायल हो गया, जबकि कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार हादसा दोपहर करीब एक बजे हुआ। टक्कर इतनी तेज थी कि कार अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर में जा घुसी। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायल मोटरसाइकिल सवार को संभाला और डिवाइडर में फंसी कार को बाहर निकलवाया।
हादसे में कार का अगला हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल घायल व्यक्ति की पहचान और उसकी स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

