एमजीएसयू ने बदली बीए द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा तिथि, अब इस दिन को होगा पेपर
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय ने बीए द्वितीय सेमेस्टर जून-2026 की परीक्षा के एक प्रश्न पत्र की निर्धारित तिथि में बदलाव किया है। विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक की ओर से गुरुवार को संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।
विश्वविद्यालय के अनुसार बीए द्वितीय सेमेस्टर के ‘मध्यकालीन काव्य (सगुण भक्ति काव्य एवं रीतिकाल)’ विषय का प्रश्न पत्र पहले सोमवार, 31 अगस्त 2026 को आयोजित होना था। अब यह परीक्षा संशोधित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को होगी।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों और केंद्राधीक्षकों को परीक्षा तिथि में हुए बदलाव की जानकारी नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने तथा परीक्षा कक्ष में इसकी घोषणा करवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि सभी परीक्षार्थियों को समय रहते सूचना मिल सके।
इसके साथ ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर भी संशोधित कार्यक्रम अपलोड करने और संबंधित विद्यार्थियों को एसएमएस के माध्यम से सूचना देने के निर्देश जारी किए गए हैं। परीक्षार्थियों को अब नई निर्धारित तिथि के अनुसार परीक्षा में शामिल होना होगा।

