बीकानेर में वस्त्रम कोटयूर का भव्य शुभारंभ, किड्स और मेन्स के लिए खास वेडिंग कलेक्शन
बीकानेर. शादी-विवाह का सीजन हो और परिधानों में शाही अंदाज की तलाश हो, तो बीकानेर के फैशन बाजार में एक नया विकल्प जुड़ गया है। सादुलगंज क्षेत्र में प्रीमियम फैशन शोरूम ‘वस्त्रम कोटयूर’ का भव्य शुभारंभ हुआ। यहां किड्स एवं मेन्स के लिए विशेष वैवाहिक कलेक्शन की आकर्षक रेंज उपलब्ध करवाई गई है।
शोरूम संचालक दर्शन जैन सांड ने बताया कि यहां पारंपरिक भारतीय परिधानों के साथ आधुनिक फैशन का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा। शादी-विवाह और अन्य विशेष अवसरों के लिए तैयार किए गए प्रीमियम कलेक्शन में आकर्षक डिजाइन और अलग-अलग वैरायटी उपलब्ध हैं। खास तौर पर बच्चों और पुरुषों के वैवाहिक परिधानों को ध्यान में रखते हुए कलेक्शन तैयार किया गया है।
संचालक संजय जैन सांड ने बताया कि शोरूम की आंतरिक साज-सज्जा को भी खास अंदाज दिया गया है। दिल्ली की इंटीरियर डिजाइन फर्म एडोर स्पेस की आकांक्षा संचेती ने इसका डिजाइन तैयार किया है। आधुनिक वास्तुशिल्प और रॉयल लुक के साथ शोरूम को भव्य स्वरूप दिया गया है, जहां ग्राहकों को खरीदारी के साथ शाही माहौल का एहसास होगा।
शुभारंभ समारोह में जुटे शहर के गणमान्य लोग
शुभारंभ समारोह में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी, जैन महासभा अध्यक्ष कन्हैयालाल बोथरा, समाजसेवी संपतलाल तातेड, जैन पाठशाला सभा अध्यक्ष विजय चंद कोचर, भामाशाह विजय चंद डागा, किराना व्यापार संघ अध्यक्ष शंकरलाल अग्रवाल, रेडीमेड होजरी एसोसिएशन अध्यक्ष शांतिलाल कोचर, जैन यूथ क्लब अध्यक्ष पारस डागा, भाजपा नया शहर मंडल अध्यक्ष विशाल गोलछा, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन अध्यक्ष विनोद बाफना, शांति विजय सिपानी, सुशील कुमार यादव, कमल बोथरा, भुजिया-पापड़ एसोसिएशन अध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, सीए मनीष संचेती, जनक प्रसाद हर्ष, बजरंग लाल सेवग, कुणाल कोचर, विनोद दसानी, गौतम तातेड, हीराचंद सेठिया और विजय डागा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं व्यापारी उपस्थित रहे।

