कुलगुरु के औचक निरीक्षण में कई महाविद्यालयों में नहीं मिले स्टाफ और विद्यार्थी, कार्रवाई के निर्देश
बीकानेर. महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार को विश्वविद्यालय क्षेत्राधिकार के अधीन भादरा स्थित छह महाविद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई महाविद्यालयों में शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ के साथ विद्यार्थी भी उपस्थित नहीं मिले।

