एक मंदिर…25 शिवलिंग! इस अनोखे मंदिर के दर्शन से मिलता स्वर्ग, भक्तों की रहती भीड़

Bikaner Shiv Mandir: सावन में भगवान शिव की पूजा कर रहे है, ऐसे में बीकानेर के कई ऐसे शिव मंदिर है जो काफी प्राचीन और रहस्यमई है. इन मंदिरों में लोग सुबह से शाम तक भगवान का अभिषेक और पूजा कर रहे है. ऐसे में भगवान शिव का एक ऐसा अनोखा मंदिर बनवाया था. जिसकी शिवलिंग की हाइट ही 4 से 5 फुट है. ऐसे महाराजा डूंगर सिंह जी बड़े आराम से बैठकर शिवलिंग पर पानी और दूध चढ़ा देते थे, लेकिन आज इस शिवलिंग पर लोग पूजा करने के लिए खड़े होकर पानी और दूध चढ़ाना पड़ता था. हम बात कर रहे हैं बीकानेर से 20 किलोमीटर दूर रिडमलसर पुरोहित सागर गांव के डूंगरेश्वर महादेव मंदिर की
इस मंदिर में स्थित शिवलिंग जमीन से पांच फीट ऊपर है. यहां लोग खड़े होकर ही पूजा करते है. इस मंदिर में 25 प्रकार के शिवलिंग है. यह मंदिर सबसे अलग इसलिए भी है कि इस मंदिर में माता पार्वती खड़े स्वरूप में है. यह बीकानेर का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां माता पार्वती खड़े स्वरूप में है.
पुजारी विकास सेवग ने बताया कि यह मंदिर करीब 225 साल पुराना मंदिर है. इस मंदिर की खासियत है कि सिर्फ बीकानेर में इसी मंदिर में माता पार्वती खड़ी है यानी खड़े स्वरूप में होती है तो जहां माता खड़े स्वरूप में होती है वो सती का कारक होती है. इनको ललिता कुमारी के नाम से भी जाना जाता है. कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की मन्नत के साथ शिव की आराधना करती हैं. विवाहित स्त्रियां पति की लंबी उम्र की कामना के साथ उपवास रखती हैं. वैसे तो हिंदुस्तान में लाखों शिव मंदिर हैं लेकिन बीकानेर में एक ऐसा मंदिर है जहां सिर्फ खड़े होकर शिवलिंग की पूजा की जाती है.ऐसा करने से जल्दी शादी हो जाती है

