नरेश मीणा को गहलोत ने दी सलाह, बोले- ‘लंबी रेस का घोड़ा बन सकते हैं..’
Bikaner News Politics

नरेश मीणा को गहलोत ने दी सलाह, बोले- ‘लंबी रेस का घोड़ा बन सकते हैं..’

Oct 7, 2025

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को टोंक में कांग्रेस नेता नरेश मीणा को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपने गुस्से पर काबू रखना चाहिए और शांत दिमाग से सबको साथ लेकर चलना चाहिए। गहलोत ने कहा कि नरेश मीणा युवा और ऊर्जावान हैं, लेकिन जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नरेश मीणा नौजवान हैं, अगर वे धैर्य रखें और शांत स्वभाव अपनाएं तो लंबी रेस का घोड़ा बन सकते हैं। मैं चाहता हूं कि वे गुस्सा कम करें, समझदारी से काम लें और सबको साथ लेकर चलें। उनका करियर लंबा हो सकता है और वे कामयाबी हासिल कर सकते हैं।

‘बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा’

गहलोत पूर्व मंत्री भरत सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कोटा जाते समय टोंक बाइपास पर रुके थे, जहां उन्होंने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि राज्य में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार बेलगाम हो चुका है। सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जनता परेशान है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वह अपनी समस्याओं के साथ कहां जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *