बीकानेर में कल बिजली कटौती, इन इलाकों में 3 घंटे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई
बीकानेर. विद्युत तंत्र के रखरखाव, विद्युत पोल बदलने और पेड़ों की छंटाई के आवश्यक कार्य के चलते गुरुवार, 1 अक्टूबर को बीकानेर शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सुबह 7 से 10 बजे तक कड़वासरा चक्की, बंगला नगर के पास, न्यू मनमोहन स्कूल, हीरेश्वर महादेव मंदिर और पुराने शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
वहीं सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक पाबू चौक, इंदिरा चौक, वार्ड नंबर 2 भीनासर, शारदा चौक, गौरी जी कुआं, रेगरों का मोहल्ला, मुख्य बाजार, चित्रा आइस फैक्ट्री, गंगाशहर 4 पोल, डागा गेस्ट हाउस, खिलाड़ी चौक, हरिजन बस्ती, मेघवालों का एरिया, बाबू चौक, बांठिया गर्ल्स स्कूल, गोलछा मोहल्ला, चांदमल जी का बास, भीनासर 4 पोल, मुरली मनोहर मैदान, राम राज्य चौक, सुथारों का बास, वार्ड-22, जवाहर स्कूल, कुम्हारों का मोहल्ला, भीनासर पेट्रोल पंप, रांका भवन, मोथस एरिया, रामदेव कॉलोनी, विनायक नगर, कस्तूरी नगर, एग्रे एरिया और मंगलम कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से आवश्यक कार्य पहले से निपटा लेने की अपील की है।

