रामदेव बने न्यू इंडिया एश्योरेंस के बी.ओ. क्लब मेंबर

बीकानेर. न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के जयपुर क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से बीकानेर व्यवसाय कार्यालय के एजेंट रामदेव (एजेंट कोड AG00131176) को वर्ष 2024-2025 के लिए सहर्ष बी.ओ. क्लब सदस्य के रूप में चयनित किया गया है।
कंपनी द्वारा प्रदान किए गए प्रमाणपत्र में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, ग्राहकों को दी जा रही बेहतर सेवाओं और निरंतर व्यवसाय वृद्धि की सराहना की गई है। इस उपलब्धि पर रामदेव ने कहा कि यह सम्मान उनके ग्राहकों के विश्वास और सहयोग का परिणाम है।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक बी.सी. सेठी और महा प्रबंधक एस. दिनाकरन द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
स्थानीय बीमा एजेंटों और सहयोगियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

