अजब गजब: इस शहर दीपावली से पहले साल में एक बार मुस्लिम समाज पढ़ता है रामायण, बड़ी संख्या में लोग होते है शामिल
Bikaner News Dharm Karam

अजब गजब: इस शहर दीपावली से पहले साल में एक बार मुस्लिम समाज पढ़ता है रामायण, बड़ी संख्या में लोग होते है शामिल

Oct 19, 2025
बीकानेर. बीकानेर अपनी गंगा जमुनी तहजीब के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. इस शहर की सांस्कृतिक विरासत को लोग आज भी संभाले हुए है. ऐसे में यह शहर अपने आप में काफी अलग है. दीवाली के अवसर पर यहां साल में एक बार एक ऐसा अनूठा आयोजन होता है जिससे इस शहर में गंगा जमुनी की तहजीब झलकती है. हम बात कर रहे है बीकानेर में दिवाली पर होने वाले रामायण का उर्दू में वाचन यानी उर्दू में लिखी रामायण पढ़ी जाती है. इस उर्दू में लिखी रामायण का वाचन मुस्लिम समाज के लोग करते है. वे यह काम पिछले 25 से 30 सालों से करते आ रहे है और आज भी निरंतर जारी है. इस कार्यक्रम में मुस्लिम और हिंदू समाज के सभी लोग शामिल होते है.
उर्दू में लिखी रामायण का वाचन करने वाले डॉ. जिया उल हसन कादरी ने बताया कि यह परंपरा करीब 25 से 30 सालों से चली आ रही है. एडवोकेट उपध्यान चंद्र कोचर की प्रेरणा से यह कार्यक्रम शुरू किया गया था. जो आज तक निरंतर जारी है. यह कार्यक्रम पर्यटन लेखक संघ और महफिल-ए-अदब संस्था करती है. इस आयोजन के दौरान उर्दू में लिखी इस रामायण का पाठ किया जाता है. उस जमाने में बीकानेर के महाराजा गंगा सिंह ने इसे 8वीं के कोर्स में शामिल किया था.
इस रामायण को साल 1935 में उर्दू के शायर लखनऊ के मौलवी बादशाह हुसैन राणा लखनवी ने बीकानेर में लिखी थी. उस समय यहां पर बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की ओर से अपनी मातृभाषा में कविता के रूप में रामायण लिखने की एक प्रतियोगिता आयोजित हुई थी. उस समय मौलवी राणा बीकानेर रियासत के महाराजा गंगासिंह के यहां उर्दू-फारसी के फरमान अनुवाद किया करते थे. इस रामायण को उर्दू में छंद में लिखी सबसे अच्छी रामायण माना जाता है. इस सबसे संक्षिप्त में लिखा हुआ है.
उर्दू में लिखी रामायण की किताब
33 पन्नों पर आधारित यह रामायण है. यह सिर्फ नौ पृष्ठों की है और इसमें 27 छंद है. हर छंद में छह-छह लाइने हैं. कहा जाता है कि मौलवी राणा ने अपने कश्मीरी पंडित मित्र से रामायण के किस्से सुने थे. इसके आधार पर उन्होंने इस रामायण की रचना की. इससे पहले मौलवी ने रामायण नहीं सुनी थी. बाद में इस रामायण को प्रतियोगिता में भेजा गया, जहां इसे सबसे अच्छी रामायण मानते हुए गोल्ड मेडल से नवाजा गया था.