राजस्थान के 7 लाख कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, इस दिन से होगा लागू
Bikaner News

राजस्थान के 7 लाख कर्मचारियों को राहत: महंगाई भत्ता बढ़कर 60%, इस दिन से होगा लागू

Apr 23, 2026

 

बीकानेर. प्रदेश के करीब 7 लाख सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार ने महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। इसके बाद अब महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो गया है।

 

 

 

यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। इस निर्णय से राज्य के 7.02 लाख कर्मचारी और करीब 5.44 लाख पेंशनर्स को लाभ मिलेगा। साथ ही पंचायत समिति और जिला परिषद के कर्मचारियों को भी इसका फायदा मिलेगा।

 

 

 

सरकार के फैसले के अनुसार, बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नकद भुगतान मई 2026 के वेतन के साथ, जो जून में मिलेगा, किया जाएगा। वहीं जनवरी से अप्रैल 2026 तक के चार माह का एरियर कर्मचारियों के जीपीएफ खाते में जमा किया जाएगा। पेंशनर्स को 1 जनवरी 2026 से बढ़ी हुई महंगाई राहत का भुगतान सीधे किया जाएगा।

 

 

 

राज्य सरकार के इस निर्णय से बढ़ती महंगाई के बीच कर्मचारियों और पेंशनर्स को आर्थिक राहत मिलेगी। हालांकि, इस फैसले से सरकार पर करीब 1156 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वार्षिक भार आएगा।