हाईवे पर दो पिकअप की जोरदार भिड़ंत, सड़क पर बिखर गया दूध, बाल-बाल बचे दोनों चालक
बीकानेर. लूणकरणसर में नेशनल हाईवे-62 पर दो पिकअप गाड़ियों की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों में भरा दूध सड़क पर बिखर गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हादसा लूणकरणसर में बिजली बोर्ड के सामने हुआ। यहां दो पिकअप गाड़ियां आपस में टकरा गईं। गाड़ियों में दूध भरा हुआ था, जो टक्कर के बाद सड़क पर फैल गया। गनीमत रही कि हादसे में दोनों पिकअप के चालक बाल-बाल बच गए। दोनों को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

