बीकानेर. दीवाली पर लोग लक्ष्मी जी का पूजन करते है. जिससे उन्हें लक्ष्मी यानी धन की प्राप्ति हो. लेकिन कई बार कुछ नेगेटिव ऊर्जा और सुख शांति नहीं रहने से लोग काफी परेशान रहते है. ऐसे में लक्ष्मी पूजन में इन पांच चीजों का उपयोग करके इनकी पूजा करे तो घर में सुख शांति और नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा मिल सकता है.
रुद्राक्ष एक्सपर्ट मनीष कंसारा ने बताया कि माता लक्ष्मी जी की पूजा के साथ सरस्वती जी की भी पूजा की जाती है. सरस्वती माता हमारे दिमाग को खोलती है जिससे उस धन का उपयोग सही जगह पर किया जा सकता है.
इसमें कमल गट्टा, विष्णु चक्र, कौड़ी, चिरमी, गोमती चक्र यह सभी माता लक्ष्मी जी को पसंद होते है.
गोमती चक्र का काम हमारे घर में किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश होने से रोकती है. कौड़ी को विष्णु का अवतार माना गया है. पहले कौड़ी के रूप में धन गिना जाता था. चिरमी का उपयोग घर में सुख शांति और समृद्धि बने रहने के काम आती है. लक्ष्मी जी कमल के ऊपर वास करती है ऐसे ही कमल गट्टे की माला फेरने से जीवन में उन्नति और प्रगति बढ़ाने का काम करती है. इन सभी चीजों को लक्ष्मी पूजन में इनका उपयोग कर पूजा करने से सभी मनोकामना भी पूरी होती है. साथ ही दैनिक जीवन में भी इनका उपयोग करने से लक्ष्मी जी आपके घर में सदा वास करेगी.
वे बताते है कि कमल गट्टा माला 60 रुपए, गोमती चक्र 10 से 100 रुपए, कौड़ी 10 से 40 रुपए, विष्णु चक्र 100 रुपए, चिरमी के 11 पीस के 10 रुपए में मिलती है. इसके अलावा घर के प्रवेश द्वार पर गोमती चक्र के 11 पीस को लाल कपड़े में बांधकर रखेंगे तो घर में कभी भी नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.