चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान
Bikaner News

चलते ट्रक में लगी आग, ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान

Nov 28, 2025
बीकानेर. बीकानेर के महाजन में गुरुवार देर रात को चलते ट्रक में आग लग गई. हालांकि किसी भी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई. इससे एकबारगी तो आस पास हड़कंप मच गया. सूचना मिलने मिलने पर महाजन पुलिस मौके पर पहुंची. जिससे समय रहते पुलिस ने आग पर काबू पा लिया.
जानकारी के अनुसार महाजन से मोखमपुरा के बीच राजमार्ग पर एक ट्रक के पिछले टायरों में अचानक आग लग गई. आग इतनी तेज बढ़ी कि ट्रक चालक और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई. हालांकि आग के कारणों का अभी तक पता नहीं लगा है. ऐसे में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई और ट्रक चालक और खलासी दोनों सुरक्षित है. पुलिस और आस पास के लोगों ने मिलकर आग पर काबू पाया.