कमरे में जलाया बल्ब हुआ धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, बीकानेर रेफर किया
Bikaner News

कमरे में जलाया बल्ब हुआ धमाका, एक व्यक्ति झुलसा, बीकानेर रेफर किया

Nov 29, 2025
बीकानेर. बीकानेर के नोखा से बड़ी खबर आई है. नोखा की एक मस्जिद के पास गैस रिसाव से तेज धमाका हुआ. इसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति झुलस गया और स्थानीय लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया. इसके बाद व्यक्ति को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार नोखा में मस्जिद के पास गैस रिसाव हो रहा था. तभी व्यक्ति ने अपने कमरे का बल्ब जलाया तो तेज धमाका हुआ और इसकी चपेट में आने से व्यक्ति झुलस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल व्यक्ति को बागड़ी अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद व्यक्ति बीकानेर रेफर कर दिया गया. बीकानेर में व्यक्ति का इलाज चल रहा है.