शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी, अब पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड प्रथम के ट्रांसफर शुरू
Bikaner News

शिक्षा विभाग में तबादलों का सिलसिला जारी, अब पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड प्रथम के ट्रांसफर शुरू

Jan 12, 2026

 

बीकानेर. शिक्षा विभाग में लगातार तबादलों का दौर जारी है। पहले प्रिंसिपल और स्कूल व्याख्याताओं के तबादलों के आदेश जारी किए गए थे, वहीं अब पुस्तकालयाध्यक्ष ग्रेड प्रथम के तबादलों की शुरुआत हो गई है।

 

सोमवार को विभाग द्वारा दो पुस्तकालय ग्रेड प्रथम के तबादले किए गए, जिनमें एक अधिकारी का तबादला एक जिले से दूसरे जिले में किया गया है। इन आदेशों के बाद विभाग में कार्यरत पुस्तकालय कर्मचारियों में हलचल देखी जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, शिक्षा विभाग आने वाले दिनों में तबादलों की सूची को और आगे बढ़ा सकता है। लंबे समय से प्रतीक्षारत कर्मचारियों को भी राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।