बीकानेर में स्कूलों का समय बदला, जिला कलेक्टर ने जारी किए आदेश

बीकानेर. जिले में शीतलहर को लेकर बदला गया स्कूलों का समय अब फिर से पूर्ववत कर दिया गया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए 11 जनवरी 2026 को जारी स्कूल समय परिवर्तन के आदेश को वापस ले लिया है।
पूर्व में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और शीतलहर के चलते बीकानेर जिले के कक्षा 12वीं तक के सभी राजकीय व निजी विद्यालयों, सीबीएसई स्कूलों और मदरसों का समय प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक निर्धारित किया गया था। हालांकि अब शीतलहर का प्रभाव कम होने के चलते जिला प्रशासन ने उक्त आदेश को प्रत्याहारित कर दिया है।
जिला प्रशासन के अनुसार अब जिले के सभी विद्यालय अपने पूर्व निर्धारित समय के अनुसार संचालित होंगे। आदेश के बाद शिक्षा विभाग और विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

