ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया
Bikaner News

ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत, शव को मोर्चरी में रखवाया

Jan 28, 2026
बीकानेर. उदारामसर–पालना रेल मार्ग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। शव को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं और आसपास के थानों में सूचना भेजी गई है।
घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसे लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है। रेलवे ट्रैक पर हादसा आत्महत्या है या दुर्घटना—इस बिंदु पर भी पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। मृतक की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी