मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे
Bikaner News

मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद जी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे

Feb 9, 2026

बीकानेर. मुकाम पीठाधीश्वर स्वामी रामानंद महाराज की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में स्वामी रामानंद महाराज बाल-बाल बच गए। यह दुर्घटना बीती रात उस समय हुई जब वे जयपुर से मुकाम लौट रहे थे।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा जसरापुर-कातर सड़क मार्ग पर देर रात हुआ। अचानक हुई दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सौभाग्य से स्वामी रामानंद महाराज को कोई गंभीर चोट नहीं आई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आवश्यक सहायता की। घटना की जानकारी संबंधित प्रशासन को भी दी गई। फिलहाल स्वामी रामानंद महाराज पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।