पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार
Bikaner News

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पिस्टल व अवैध मादक पदार्थ सहित दो तस्कर गिरफ्तार

Feb 10, 2026
बीकानेर. अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देशनोक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ, एक पिस्टल और 50 हजार रुपये नकद के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही बिना नंबर की टाटा जेस्ट कार को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पांचू निवासी श्यामलाल और दिनेश हैं। दोनों आरोपी आदतन तस्कर बताए जा रहे हैं और इनके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों आरोपी लंबे समय से पुलिस को वांछित थे।
यह कार्रवाई देशनोक थाना प्रभारी सुमन शेखावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा की गई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके.