बीड़ी के बंडल को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला
Bikaner News

बीड़ी के बंडल को लेकर विवाद बना खूनी संघर्ष, युवक पर चाकू से हमला

Apr 4, 2026

बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। गुटखा-बीड़ी की दुकान के पास बीड़ी के बंडल को लेकर हुए झगड़े में एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के क्षेत्र में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

 

जानकारी के अनुसार, तीन बाइक सवार युवकों पर हमला करने का आरोप है। बताया जा रहा है कि कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने युवक की पीठ पर चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

 

 

घटना के बाद घायल युवक खून से लथपथ हालत में मदद की गुहार लगाता रहा। मौके पर मौजूद उसके साथी ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जिससे उसकी जान बच सकी।