लालेश्वर महादेव मंदिर में वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का शपथ ग्रहण, नारी सशक्तिकरण का संदेश
बीकानेर. शहर के लालेश्वर महादेव मंदिर सभागार में वन्देमातरम मातृशक्ति टीम का शपथ ग्रहण समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम पूज्य विमर्शनानंद जी के सानिध्य में संपन्न हुआ, जबकि अध्यक्षता प्रेम कुमार खत्री ने की और संचालन विजय कोचर ने किया।
समारोह के दौरान शिवबाड़ी पीठ के महंत विमर्शनानंद जी महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ सभी महिलाओं को शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारी सदैव पूजनीय रही है और उसे शक्ति का स्वरूप माना गया है। इतिहास गवाह है कि जब-जब संकट आया, तब मातृशक्ति ने आगे बढ़कर समाज को संभाला है।
वन्देमातरम मंच टीम के संयोजक विजय कोचर ने कहा कि भारतीय इतिहास में नारी ने अपने साहस और संकल्प से असंभव कार्यों को भी संभव बनाया है। वहीं वन्देमातरम महिला टीम की अध्यक्षा कामिनी विमल भोजक ने कहा कि महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाकर सशक्त बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज की आधी आबादी को मुख्यधारा से जोड़कर सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान मातृशक्ति टीम द्वारा मंदिर परिसर में पक्षियों के लिए पालसिये (पानी के पात्र) भी लगाए गए, जो पर्यावरण और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देता है। इसके साथ ही महिलाओं द्वारा गुरुदेव की स्तुति भी सामूहिक गायन के रूप में प्रस्तुत की गई।
शपथ ग्रहण समारोह में राजश्री कच्छावा, पिंकी जोशी, दमयंती सुथार, माया भाटी, इंदु वर्मा, सपना तिवाड़ी, राधा खत्री, संतोष शर्मा, सरस्वती वाल्मीकि, पुष्पा राजपुरोहित, सरिता आंचलिया, स्वाति छाजेड़, विजय लक्ष्मी मूंधड़ा, जसौदा खत्री, ओनम भूरा, शशि गुप्ता, सरस्वती भार्गव, सूरज राठौड़, आशु भाटिया, मधु ओझा, अलका मोदी सहित करीब 25 महिलाएं शामिल रहीं।
इसके अलावा प्रेम कुमार खत्री, प्रमोद सक्सेना, शिवदयाल उपाध्याय, आनंद जोशी, पुरुषोत्तम सुथार, महेंद्र जोशी, श्याम पारीक, कन्हैया लाल पवार, लक्ष्मण उपाध्याय, भवानी सुथार, जगदीश सोलंकी, थानमल पंडित, जेठाराम, जगदीश गहलोत, कमल सेन, सरवन जाट, हर्षवर्धन कच्छावा सहित वन्देमातरम टीम के अनेक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

