भाजपा संभाग कार्यालय में ‘चाय पर चर्चा’, अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं संग साझा किए बंगाल जीत के अनुभव
बीकानेर. भारतीय जनता पार्टी के संभाग कार्यालय, बीकानेर में बुधवार को ‘चाय पर चर्चा और संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने की।
कार्यक्रम के दौरान अरुण चतुर्वेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए संगठन की मजबूती, आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ता आधारित राजनीति पर चर्चा की। उन्होंने पश्चिम बंगाल चुनाव के अनुभव साझा करते हुए कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी समर्पण और मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनके अनुभवों से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि अरुण चतुर्वेदी ने स्वयं झारमुड़ी तैयार कर कार्यकर्ताओं को वितरित की तथा अपने हाथों से चाय बनाकर सभी का स्वागत किया। उनके सहज और आत्मीय व्यवहार ने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रभावित किया।
इस अवसर पर भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व महापौर नारायण चोपड़ा, जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला, राजेंद्र पवार, कौशल शर्मा, एडवोकेट अशोक प्रजापत, मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, सोनलाल प्रजापत, विनोद करोल, तरुण स्वामी, अनु सुथार, सुषमा बिस्सा, मुकेश ओझा और अजय खत्री सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद

